नेपाल में आई भीषण बाढ़, 200 भारतीयों समेत फंसे 600 पर्यटक

नेपाल के चितवन जिलेचितवन। नेपाल के चितवन जिले के सौराहा इलाके में बाढ़ के कारण करीब छह सौ पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें 200 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सौराहा के क्षेत्रीय होटल संघ के अध्यक्ष सुमन घिमिरे के हवाले से समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स ने बताया कि इस पर्यटक स्थल पर राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदियों का पानी कई होटलों में घुस गया है। इन होटलों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित जगह तक ले जाने में हाथियों की भी मदद ली जा रही है।

जिले के मुख्य अधिकारी और नेपाल पर्यटन बोर्ड को हालात की जानकारी देकर इन फंसे लोगों को निकालने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

फंसे पर्यटकों में 200 नेपाली और 200 अन्य देशों के हैं।

मुस्लिमों के धर्मगुरु ने राष्ट्रगान के लिए किया मना, सरकार को लिखा पत्र, मदरसों को जारी हुई नोटिस

जिले के मुख्य अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पास के देवघाट इलाके से भी बचाव अभियान में मदद मांगी गई है।

नेपाल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कइयों ने धारा बदल दी है जिससे मकान और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। राजमार्ग और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत एवं बचाव में सेना समेत अन्य सुरक्षा बलों को लगाया गया है।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लिए चीफ जस्टिस बनेंगे दीपक मिश्र!

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश में अगले कुछ दिनों तक सामान्य से भारी बारिश होती रहेगी।

LIVE TV