
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बीते दिन यानी शनिवार को एक विवादित बयान दिया था। अपने एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की हत्या कराने का आरोप कांग्रेस पार्टी लगाया था। उनके इस बयान ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया और यह बात देखते ही देखते सुर्खियों में शामिल हो गई। अपने विवादित बयान को लेकर अब उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं। इस विषय पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने द्वारा कांग्रेस पर लगाए आरोपों को निजी बता बात काट दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बयान का भाजपा से कोई लोना देना नहीं कृपया इसे पार्टी से न जोड़े।

अपनी बात के अंत में स महाराज ने कहा कि हो सकता है कि मेरा यह कथन मिथ्या हो लेकिन फिर भी नेता जी की मौत की जांच करना चाहिए। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं था जब साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वे अपने कई बयानों से राजनीतिक हलचल मचा चुके हैं। हाल ही में साक्षी महाराज ने ओवैसी को सूअर कह संबोधित किया था जिसको लेकर भी काफी बवाल मचा था। जिसके बाद बीते दिन उन्होंने अपने कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। लेकिन अब उन्होंने अपनी बात को निजी बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
