‘नीची जाति’ के लड़के से महिला ने किया प्रेम किया तो गाँव वालों ने लड़की के साथ कर डाला ये …

MP: झाबुआ, पश्चिमी मध्यप्रदेश का एक आदिवासी जिला| जहां भील, भीलाला और पटेलिया आदिवासी जनजातियां रहती हैं| भील जाति सबसे नीची और पटेलिया जाति सबसे ऊंची जाति मानी जाती है| इसी जिले में एक महिला को जाति को लेकर अजीबो-गरीब सजा दी गई|

महिला को अपने पति को कंधे पर बिठाकर गांव की गलियों में घूमना था और फिर घर तक पहुंचाना था| ये सजा ससुराल वालों ने सुनाई क्योंकि महिला भील जाति के युवक को पसंद करने लगी थी| उसके साथ घर छोड़ कर गुजरात तक चली गई थी| पुलिस ने पति, सरपंच, समाज प्रमुख (तड़वी) समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है|

महिला का नाम कल्पना (काल्पनिक नाम) है| उसकी शादी आठ साल पहले देवगढ़ के पटेलिया जाति के व्यक्ति से हुई थी. दो बेटियां भी हैं| एक चार साल की है और दूसरी छह साल की है| महिला के मामा का घर पास में है| वह अपने मामा के यहां आती-जाती थी| इसी दौरान इसकी दोस्ती एक मनीष भूरिया नाम के लड़के से हुई| दोनों में पहचान बढ़ी और प्यार हो गया|

मगरमच्छ से लेकर कोबरा तक, 400 से ज्यादा खूंखार जानवरों को रखता है साथ 67 साल का ये शख्स

5 अप्रैल को कल्पना मामा के यहां जाने के बहाने मनीष के साथ गुजरात चली गई. ससुराल वालों को बताया कि वह मामा के यहां जा रही है| एक-दो दिन बीत जाने पर ससुराल वालों ने मामा के यहां फोन किया, तो पता चला कि वह अपने मामा के यहां पहुंची ही नहीं| बाद में महिला ने खुद फोन कर ससुराल वालों को बताया कि वह भील जाति के मनीष भूरिया के साथ गुजरात भाग गई है| भील जाति के लड़के के साथ भागने के कारण ‘ऊंची जाति’ मानी जाने वाली पटेलिया जाति के लोगों को गुस्सा आया|

मनीष ने लौटाया ससुराल वालों को ‘इज्जत का पैसा’

भील समाज का पटेलिया समाज से तोड़ (समझौता) भी हो गया| मनीष ने महिला के ससुराल वालों को इज्जत का पैसा यानी समझौते के तौर पर 11 हजार रुपए दे दिया| मायके वाले लड़की को लेकर भीमपुरी आए| 11 अप्रैल की शाम को ससुराल वाले महिला को बहला-फुसलाकर मायके से लेकर देवगढ़ आए. पंचायत बैठी| गांव के लोगों ने परिवार और कुटुम्ब के साथ मिलकर कल्पना को सजा सुनाई| कहा गया कि वह अपने पति को कंधे पर बिठाए. गांव की गलियों में घूमे| उसके बाद घर तक पहुंचे| ऐसा करने के बाद ही उसे घर में यानी ससुराल में रखा जाएगा. नहीं तो… नहीं रखा जाएगा|

तमाशबीन छड़ी से कल्पना को मार रहे थे

लोगों ने इस सजा के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई| बल्कि वीडियो बनाया| उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड किया| 12 अप्रैल से ये वीडियो वायरल होने लगा. इसमें गांव वालों ने महिला को ऐसा करने पर मजबूर किया| महिला ने सजा पूरी भी की| इस विडियो में अन्य लोग नाच रहे हैं| खुशी मना रहे हैं| इतना ही नहीं, महिला को सजा के दौरान लोग छड़ी से भी मारते दिख रहे हैं| इस पूरी प्रक्रिया के लिए महिला को मजबूर करने के बाद गांव के लोग नाचते रहे, उल्लास मनाते रहे और बीच-बीच में महिला को छड़ी भी मारते रहे| परेशान महिला की किसी ने मदद भी नहीं की|

पति-सरपंच को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी

वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके के एसपी विनीत जैन ने मामले पर एक्शन लिया| गांव में एडिश्नल एसपी विजय रावत, एसडीओपी मनोहर सिंह गवली के साथ पुलिस फोर्स भेजी| महिला को थाने लाए| आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354(बी), 323, 506, 342 सहित दूसरी धाराओं में मुकादमा दर्ज किया|

LIVE TV