मगरमच्छ से लेकर कोबरा तक, 400 से ज्यादा खूंखार जानवरों को रखता है साथ 67 साल का ये शख्स

नई दिल्ली:  दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में रहते हैं। जहां कोई घर में ही जंगल बना लेता है तो कोई कोई खूंखार जीव-जंतुओं को अपने साथ रखता है। लेकिन ऐसा ही शौक फ्रांस के नान्टेस शहर में रहने वाले 67 साल के फिलिप गिलेट भी रखते हैं। लेकिन वह अपने घर में एक-दो नहीं बल्कि 400 से ज्यादा खतरनाक जानवरों को अपने घर में पाले हुए हैं।

युवक

 

 

बचपन से ही था जानवरों के प्रति लगाव –

 

बॉलीवुड की इन दो अभिनेतत्रियों के बाद अब आलिया भट्ट भी करना चाहती हैं यह काम

 

बता दें की 67 साल के फिलिप गिलेट से फ्रांस के नान्टेस शहर में रहते हैं। बचपन से ही उन्हें जानवरों के प्रति लगाव था। लेकिन वह हमेशा से खतरनाक जानवरों के साथ रहते थे। उनका ये शौक प्यार में बदल गया और वह इन खतरनाक जानवरों को घर में ही पाल रखे हैं।

काॅफी टेबल से लेकर बेडरूम तक, हर जगह मौजूद हैं खतरनाक जानवर –

देखा जाये तो फिलिप के घर की अगर बात करें तो उनके कॉफी टेबल से लेकर बेडरूम तक हर जगह ये खतरनाक जानवर टहलते रहते हैं। लेकिन फिलिप ने घर में मगरमच्छ ,   कोबरा, 50 किलो का कछुआ और अजगर तक पाल रखा हैं। वहीं यही नहीं ये जानकवर उनके साथ बिस्तर में सोते हैं।

नहलाने-धुलाने से लेकर खाने तक, खुद करते हैं जानवरों की सेवा –

दरअसल फिलिप के घर के बाहर एक बड़ा बगीचा भी है जहां ये जानवर आराम से घूमते हैं। खुद फिलिप इन जानवरों की सेवा करते हैं। उन्हें नहलाते—धुलाते हैं और खाना खिलाते हैं।फिलिप इन जानवरों को घर के एक सदस्य की तरह मानते हैं।

जहां इन 400 तरह के जीवों को पालने के लिए फिलिप हर महीने लाखों रुपए खर्च करते हैं। दरअसल, हर जीव के लिए उसका मनपसंद भोजन और साफ सफाई पर वो इतना खर्च करते हैं। कई जीवों को वो अपनी हाथ से खाना खिलाते हैं।

फिलिप ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डाली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। वहीं फिलिप ने घर पर एक खतरनाक गुहेरा भी पाल रखा है और वो उसे एक नन्हें बच्चे की तरह खाना खिला रहे थे। ये देख लोग सहम गए। क्योंकि माना जाता है कि गुहेरा के काटने से पलभर में मौत हो सकती हैं।

 

 

 

LIVE TV