निर्धारित समय पर ही करें ग्रीन टी का सेवन नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

हम अपने बढ़ते वजन को घटाने के लिए हर संभव उपाय करना चाहते हैं। फिट रहना हर कोई चाहता है मगर फिट रहने के लिए मेहनत और वर्कआउट कम ही लोग कर पाते हैं। ग्रीन टी हमारा वजन घटाने और हमें फिट रखने में काफी कारगर साबित होती है। ग्रीन टी के सेवन से हमें अनगिनत फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप ग्रीन टी पीने का सही समय जानते हैं? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको ग्रीन टी पीने का सही समय बताने जा रहे हैं।

ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है मगर इसे नियमित मात्रा और सही समय पर ही पीना चाहिए। ग्रीन टी में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की चर्बी को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आज का सुविचार : चाणक्य नीति : संकट की घड़ी में इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

ग्रीन टी में पाए जाने वाले पोश्क तत्व हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। अगर इसके सेवन के सही समय की बात की जाए तो ग्रीन टी को नाश्ता करने के एक घंटे बाद पीना चाहिए। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन करना उचित होगा।

LIVE TV