निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ ली भाजपा की सदस्यता, अटल जी को मानते थे आदर्श

उत्तराखंड(Uttarakhand) से निर्दलीय विधायक ने भाजपा(BJP) की सदस्यता ग्रहण की है। भीमताल विधानसभा(Bhimtal Vidhansabha) से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी इस दौरान मौजूद रहें। राम सिंह कैड़ा(Ram Singh Kaida) के साथ उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा(Kamlesh Kaida Wife Of Ram Singh Kaida) ने भी इस दौरान भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा में शामिल होने के बाद राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो एक परिवार की तरह अपने कार्यकर्ताओं को जोड़े रखती है। यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में कभी भी मतभेद की कोई स्थिति नहीं आती है। कैड़ा ने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं का वैसे ही सम्मान करेंगे जैसे की वह निर्दलीय विधायक रहते हुए अपने समर्थकों का करते आए हैं। वही पार्टी की मजबूती का ध्यान रखते हुए और कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हुए काम करेंगे।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस दौरान यह भी बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व सीएम नारायण दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। गौरतलब है कि भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव लड़कर विधायक बने राम सिंह कैड़ा पर भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरें थी। कैड़ा ने लगातार विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 4 साल तक भाजपा के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखा।

लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- हत्या के आरोपी को नोटिस भेजकर बुलाती है पुलिस?

LIVE TV