निर्दयी माँ दुधमुंही बच्ची को बैग में रख हुई फरार, गाँव की महिला ने अपनाया बच्ची को !

रिपोर्ट – समी अहमद

सीतापुर : कोई माँ इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है कि कलयुगी मां ने अपनी एक दिन की दुधमुंही बच्ची को गन्ने के खेत मे एक बैग में रखकर गायब हो गयी |

जब गांव की महिलाएं खेत पर गयी तो उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो महिलाएं गन्ने के खेत में पहुंची | तब देखा की निर्दयी कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को झोले में कांटो के बीच मे रखा था |

गांव की महिलाओं ने बच्ची को झोले से निकाल कर अपनी गोद मे लिया | ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया |

 

कब्ज़े मामले में पीड़ित विकलांग को एसडीएम ने दिलाया न्याय का भरोसा !

 

बच्ची की हालत को खराब देखकर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया | यह पूरा मामला हरगांव थाना इलाके के नौनेर गांव का है |

दुधमुंही बच्ची को कलयुगी ने ठुकराया लेकिन गांव की एक महिला रेनू देवी ने बच्ची को गोद ले कर अपना लिया| रेनू देवी के एक लड़का पहले से है लेकिन इस दुधमुंही बच्ची को गोद लेकर यह कहावत सही साबित कर दी कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है |

 

LIVE TV