नासा ने जारी की सूर्य की सतह की नई तस्वीर, जानें क्या है खास….

नासा ने सूर्य की कुछ नई तस्वीरें पेश की हैं। वहां का वातावरण कुछ जटिल है। यह तस्वीर टेलीस्कोप से ली गई है। इस तस्वीर में सूर्य का वातावरण पूरी तरह से साफ दिखाई पड़ रहा है।

सूर्य की सतह

ब्रिटेन के केंद्रीय लंकाशायर विश्वविद्यालय और नासा के मार्शल अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इन तस्वीरों के अध्ययन में पाया कि सूर्य की सतह पर धब्बे और गर्म प्लाज्मा रूपी तंतु हैं। हर तंतु का तापमान 18 लाख डिग्री फॉरेनहाइट तक है। हर तंतु 500 किलोमीटर से बड़ा है। इसके वायुमंडल के हिस्सों में गैसें भरी हैं। अब तक इसे अंधकारमय व खाली जगह माना जाता था।

नासा का यह टेलीस्कोप सूर्य के 43 मील क्षेत्र में फैले वायुमंडल की तस्वीर लेने में सक्षम था। यह सूर्य के कुल आकार का 0.01 प्रतिशत है। इस टेलीस्कोप को रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था।

वैज्ञानिकों को इस तस्वीर से नई खोज में मदद मिलेगी और वे सौर किरणाों, सौर तूफानों के विस्फोट को समझ सकेंगे। वैज्ञानिक यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये किरणें क्यों बनती हैं और इसका मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।ना

LIVE TV