नाबालिग लड़की ने अकेले घर पर दिया बच्चे को जन्म, इसके बाद की ऐसी घिनौनी हरकत कि…

ब्रिटेन: 15 साल की एक लड़की को अपने ही बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया| लड़की ने अकेले ही घर पर बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद एक कूड़ेदान में उसे डाल दिया| पड़ोसियों ने पुलिस को एक नवजात के मिलने की सूचना दी|

 

यह घटना ब्रिटेन के हेयरफर्डशायर के कुल-डे-सैक नजदीक की है| (कानूनी वजहों से लड़की की पहचान छिपाई गई है|)

दोस्तों का कहना है कि उसी वक्त लड़की के पिता कैंसर से मर रहे थे और उसके सभी रिश्तेदारों को हॉस्पिटल बुलाया गया था|
लेकिन लड़की घर पर ही रुकी रही क्योंकि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही थी| उसे अंदाजा नहीं था कि वह लेबर पेन से गुजर रही है|

गैंगरेप: तीन आरोपियों को हुई 20 साल की कड़ी सज़ा, जुर्माना भी लगा

लड़की की एक पुरानी दोस्त ने कहा, वह घर पर अकेले ही थी जब बच्चा बाहर आने लगा| उसकी मां और भाई भी वहां मौजूद नहीं थे|
दोस्त ने कहा, वह उस वक्त यह भी नहीं सोच पा रही थी कि उसके पिता के साथ क्या हो रहा है| घबराहट में ही उसने अपने बच्चे को प्लास्टिक कैरियर बैग में फेंक दिया| पुलिस ने बगीचे में एक कूड़ेदान में नवजात को बरामद किया|

पड़ोसियों ने बताया कि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है| लड़की की दोस्त ने कहा, ये ऐसा था जैसे दो त्रासदियां एक साथ आ गई हों| हर कोई उसके पिता और उसके बच्चे के लिए बुरा महसूस कर रहा है|

पुलिस ने रविवार को लड़की को अरेस्ट कर लिया| बेल पर रिलीज किए जाने से पहले पुलिस ने उससे मामले से संबंधित पूछताछ की|

LIVE TV