नागरिक संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू, अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान

REPORT:-मुज़म्मिल दानिश/संभल

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जनपद संभल में आज मुस्लिम महिलाओं ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाएं एक शादी घर के परिसर में धरने पर बैठ गई। धरने का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बकने अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है इसी के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर धरना स्थल पर ही झंडा फहराने का भी ऐलान किया गया है। जिसके बाद डॉ बर्क़ मुस्लिम महिलाओं के धरना प्रदर्शन वाली स्थल को अब संभल शाहीन बाग का नाम भी दे दिया है।

महिलाओं का प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान-

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं दिन-रात धरना देकर प्रदर्शन कर रही हैं वहीं अब संभल मैं भी मुस्लिम महिलाएं नागरिक संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठ गई है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।  संभल के नखासा थाना इलाके में हसन पैलेस में मुस्लिम महिलाएं काफी तादाद में इकट्ठा हुई और उसके बाद वहीं पर नागरिक संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने नागरिक संशोधन कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो धरने का नेतृत्व करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क भी धरना स्थल पर पहुंचे। जहां मुस्लिम महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क की मौजूदगी में हमें चाहिए आजादी, सीए से आजादी एनआरसी से आजादी हम लेकर रहेंगे आजादी जैसे नारे लगाए।

CAA के विरोध में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू-

जिसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने धरना स्थल पर ही  राष्ट्रगान गाया और  इसी के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत भी गाया गय। जिसके बाद इंकलाब जिंदाबाद जय हिंद जय भारत के नारे धरना स्थल पर गूंजे। जिसके बाद सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान वर्क ने मुस्लिम महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया और कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक इसी तरह से यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ  शफीक उर रहमान बर्क ने संभल की मुस्लिम महिलाओं के विरोध प्रदर्शन वाली जगह को भी दिल्ली के विरोध प्रदर्शन वाली जगह शाहीन बाग की तर्ज पर संभल के धरना स्थल को संभल शाहीन बाग का नाम दिया गया। वर्क ने कहा कि 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था और हम उसी 26 जनवरी के दिन संभल में धरना स्थल पर भी झंडा लहराएंगे इसलिए लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा तादाद में झंडा फहराने के लिए संभल शाहीन बाग धरना स्थल पर पहुंचे।

बिना किसी भेदभाव के पाक का रिपोर्ट कार्ड बनायेगा फ्रांस, FATF बैठक में होगी समीक्षा

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में शुरू हुए मुस्लिम महिलाओं के अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद डॉक्टर से शफीक उर रहमान वर्क ने महिलाओं के  धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी के दिन ही भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस बार हम लोकतंत्र को बचाने के लिए 26 जनवरी के दिन इसी धरना स्थल पर झंडा फहराएंगे जिसमें सभी मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहेंगी जिससे कि साबित हो जाए कि हम ही हिंदुस्तान के सच्चे शेर हैं।

इसके बाद सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिंदुस्तान में पैदा होने वाले हर नागरिक के हिन्दू होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह से कहना गलत है वह नागरिक हिंदू नहीं हिंदुस्तानी तो हो सकता है। जो जिस मजहब को मानने वाला है वह उसी मजहब का कहलाएगा। इसलिए अब हम 26 जनवरी जिस दिन संविधान बना था उसी दिन झंडा लहरा कर दिखाएंगे कि हिंदुस्तान किसी के बाप की जागीर नहीं है बल्कि हिंदुस्तान सभी का है। 26 जनवरी के दिन हम इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर बताएंगे कि यह हिंदुस्तान हमारा है और हम हिंदुस्तान के हैं लेकिन हम इस हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं होने देंगे।

 

LIVE TV