नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पर्यटन मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना

रिपोर्ट- महेंद्र त्रिपाठी

अयोध्या- अयोध्या पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर किया था। बटवारे के समय महात्मा गांधी ने दोनों देशों के उच्च पदों पर बैठे लोगों से कहा था कि दोनों देशों में अल्पसंख्यकों किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने यह भी कहा था कि जो भी हिंदू व सिख समुदाय के लोग पाकिस्तान में रहते हैं अगर उनको धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया गया तो वह भारत आ सकते हैं और भारत उनका स्वागत करेगा और यही काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

जो भी अल्पसंख्यक पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे हैं उन्हें नागरिकता संशोधन कानून भारत में नागरिकता दे रहा है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सपा बसपा व कम्युनिस्ट के मन में भारत के विकास का भाव नहीं है।आजादी के बाद से ही विभिन्न समस्याएं देश में लंबित रखी।

चाहे वह कश्मीर में धारा 370 हो मुस्लिम महिलाओं की स्वाभिमान की बात हो तीन तलाक का मामला हो या फिर अयोध्या का राम मंदिर हो।विपक्ष ने सभी समस्याओं को लंबित बनाए रखा। विपक्ष ने अयोध्या को हमेशा से ही विवाद का भूमि बनाए रखा।विपक्ष चाहता है कि वर्ग विशेष के लोग आपस में लड़ते रहे। देश का विकास ना हो।देश गरीब रहे।

औली में लगें अस्थाई टेंट  प्रशासन की चेतावनी के बाद हटाए गए, दर्जनों युवा हुए बेरोजगार…

देश घुटनों के बल पर आ जाए और हम शासन सत्ता में बैठे रहे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि इस देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे और उसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी आज नागरिकता संशोधन कानून के जागरूकता को लेकर अयोध्या पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन भी किया।

LIVE TV