नागरिकता संशोधन कानून ! उत्तर प्रदेश में ही नहीं प्रदर्शन बल्कि पूरे राज्य में फैली इसकी आग…

भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पास करने के बाद देश में  प्रदर्शन का दौर जारी हो चुका हैं।  वहीं नागरिकता संशोधन कानून पर पूरे देश में आग फ़ैल रही हैं।

 

 

 

खबरों की माने तो दिल्लीसे लेकर उत्तर प्रदेश के साथ – साथ बिहार कोलकाता में भी इसका जमकर विरोध हो रहा है। जहां लोग सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

गाजियाबाद में शांत हुआ माहौल, 78 लोगों को लिया हिरासत में

 

इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पीछे से हिन्दू और मुसलमानों दोनों को भडकाने का काम कर रहे हैं। इस काम के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये लोग सड़कों पर ना उतरकर घर बैठे एक दूसरे के धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आग उगल रहे हैं।

इसके पीछे बड़ी साजिश बताई जा रही है। अंदेशा हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता हैं। कई फेक आईडी का भी पता चला है जो रातों रात बनाये गये हैं और उन से लगातार पोस्ट किये जा रहे हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घरों से बाहर निकले और अपना समर्थन या विरोध जताए।

LIVE TV