आठ हजार नशीले कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार

मादक पदार्थो की तस्करीदेहरादून। पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद दून में मादक पदार्थो की तस्करी थम नहीं रही। रविवार रात एक युवक नशे के कैप्सूलों के जखीरे के साथ पकड़ा गया। उसके पास करीब आठ हजार कैप्सूल और चरस मिली। उसने यह कैप्सूल सप्लाई के लिए विभिन्न मेडिकल स्टोरों से खरीदे थे। एजुकेशन हब कहे जाने वाले दून में युवा नशे की लत में जकड़ते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस नशा तस्करों पर नहीं कर रही। एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दून पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, बावजूद इसके जिले में मादक पदार्थो की तस्करी जारी है। रोजाना हो रही नशा तस्करों और नशेड़ियों की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है।

यह भी पढ़ें : आइएएस अनुराग तिवारी केस में बड़ी लापरवाही उजागर, दारोगा सहित तीन सस्पेंड

इसी क्रम में धारा चौकी पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। रविवार रात पुलिस गांधी पार्क के आसपास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधी पार्क में एक युवक दिखाई पड़ा, जो पुलिस कर्मियों को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़क र तलाशी ली तो उसके पास नशे के कैप्सूलों का जखीरा मिला। आरोपी युवक के पास 7921 नशीले कैप्सूल और 119 ग्राम चरस मिली। धारा चौकी इंचार्ज विकास रावत ने बताया कि आरोपी युवक विभिन्न दुकानों से कैप्सूल खरीदकर छात्रों व अन्य लोगों को मंहगे दाम पर बेचता था। वह चरस की भी सप्लाई क रता था। बताया कि नशे की लत के कारण उसके परिजन भी उससे काफी परेशान है।

नशे का लती है युवक

युवक खुद भी नशे का लती है। इस कारण उसके परिजन भी खासे परेशान रहते हैं। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया जा चुका है, जहां से वह भाग गया था। नशे की लत पूरी करने को वह मादक पदार्थो की तस्करी भी करने लगा। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्मैक के साथ छात्र गिरफ्तार: वसंत विहार थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा निवासी शास्त्रीनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी डीएवी कॉलेज में पढ़ता है और अपना खर्च चलाने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी कर रहा था। वह बरेली से स्मैक लाकर दून में छात्र-छात्रओं को बेचता था।

LIVE TV