नरेंद्रनगर पालिका रामलीला मैदान में चार दिवसीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ

REPORT-BALWANT

टिहरी। सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित कर बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।

 नरेंद्रनगर पालिका रामलीला मैदान

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत आयोजित की जाती है यह प्रतियोगिता। जिला स्तर की यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक आयोजित होगी।

प्रदेश स्तर की यह प्रतियोगिता भी 6 और 7 फरवरी को टिहरी जनपद के पुष्पा बढे़ड़ा ढालवाला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

रात से निरंतर जारी वरसात से पड़ रही कडा़के की ठंड के बावजूद बच्चों में देखने को मिला जबरदस्त उत्साह।

जिले के विभिन्न  विद्यालयों से 369 बच्चे अपने-अपने प्रोजेक्ट लेकर पहुंचे हैं इस प्रतियोगिता में।

किंग कोबरा का पेड़ में धूप लेते हुये वीडियो वायरल, देखने वालों की लगी भीड़

इनमें से 10% बच्चों का चयन प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

वर्ष 2008 से प्रारंभ इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे प्रोजेक्ट बनाने के मामले में अपने आइडियाज इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर सीधे  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार को भेजते हैं।

प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ही सीधे अच्छे आईडियाज के प्रोजेक्ट चयनित किए जाते हैं, और स्वीकृति के बाद ही बच्चे अपने दिए गए आइडियाज के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार करते हैं।

4 दिनों तक चलने वाले इस  प्रतियोगिता में प्रतिदिन सौ-सौ बच्चे अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाएंगे, आज भी 100 बच्चों ने आकर्षक प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई है।

 

प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों ने अपने बाल वैज्ञानिक हुनर का शानदार प्रदर्शन किया,

 

खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018-19 में टिहरी जनपद ने प्रदेश में पहला और देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया,

 

जबकि चालू वर्ष 2019-20 में  विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा टिहरी जिले से 369 बच्चों के आइडियाज सेलेक्ट हुए हैं इस आधार पर टिहरी जनपद प्रदेश में प्रथम और देश में सातवां स्थान प्राप्त  करने में ही सफल रहा है,

 

उन्हीं आइडियाज के आधार पर बच्चों ने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं जिनकी प्रदर्शनी नरेंद्र नगर पालिका के टाउन हॉल और पालिका परिसर में ही लगाई गई है,

 

बच्चों ने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, साफ सफाई अभियान, रोड एक्सीडेंट प्रोटेक्शन, सड़क सुरक्षा,वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, आपदा प्रबंधन, तड़ित चालक सुरक्षा, सोलर पैनल,अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन, अभी कई विषयों पर बेहतरीन मॉडलों की प्रदर्शनी से सभी को प्रभावित किया,

 

पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न तरह के मॉडलों की प्रशंसा करते हुए शिक्षक समाज की भी भूरी भूरी प्रशंसा की है बच्चों को प्रदेश और देश स्तर पर सफलता की कामना की है,

 

 

LIVE TV