छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

रिपोर्ट- अमर सदाना

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के महज कुछ माह ही बचे हैं।ऐसे में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के परिसीमन को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने दिख रही हैं। भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है तो कांग्रेस भाजपा के द्वारा किए गए गलत परिसीमन को सुधारने की बात कह रही है।

नगरीय चुनाव

अम्बिकापुर नगर पालिक निगम में 48 वार्ड हैं जहां परिसीमन की प्रक्रिया की जा रही है। दावा आपत्ति की तिथि 1जून के बाद समाप्त हो जाएगी। भाजपा आरोप लगा रही है कि नगर निगम में कांग्रेस सरकार अपने मनमाने ढंग से परिसीमन करवा रही है जिससे वार्डों में निवास कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं भाजपा कल1 जून को सरगुजा कलेक्टर से मिलकर इसे यथावत रखने की बात कहने की बात कह रही है।

भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है तो कांग्रेस कह रही है कि 2014 के परिसीमन में भाजपा की सरकार राज्य और निगम में थी जिसका फायदा उठाकर मनमाने ढंग से परिसीमन कराया गया था। वही वोटर लिस्ट को दिखाते हुए बताया कि किसी वार्ड में 22 सौ तो किसी वार्ड में 4 हजार जनसंख्या वार्डों में दर्ज है जिसे सुधार कर एक समान जनसंख्या करने का काम किया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ में देर रात महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीओ03 बरहाल देखा जाए तो अम्बिकापुर नगर निगम की जनसंख्या लगभग एक लाख से ऊपर है और अम्बिकापुर नगर निगम के पास 48 वार्ड हैं। अब देखना होगा कि भाजपा का आरोप सही है या नगर निगम की सरकार। यह तो अब परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल नगरी चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो चुके हैं और दोनों प्रमुख दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

 

LIVE TV