युवराज की डैडी की बंदूक फिर गरजी, निशाने पर एमएस धोनी

धोनी के ऊपर तंजनई दिल्ली। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी विवाद रह चुके हैं लेकिन, युवराज ने धोनी की कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत करते हुए कप्तान के तौर पर उनकी सफलता को अतुलनीय बताया है। हालांकि इसके विपरीत उनके पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर धोनी के ऊपर तंज कसा है।

भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके योगराज सिंह ने कहा कि दो वर्ष से अटका हुआ पल पूरा हुआ है। उनके मुताबिक, “वे घरेलू स्तर पर युवराज के प्रदर्शन को नकार नहीं सकते। वन-डे हो या टी20, वो एकदम फिट है। यह धोनी ने नहीं समझा या समझने की कोशिश नहीं की।“

योगराज बोले, मैंने युवराज को सलाह दी थी कि, “बेटा शादी और बाकी चीजें ठीक हैं लेकिन खेल पर फोकस रखो, क्योंकि धोनी एक दिन रिटायर होंगे तब तुम्हें मौका मिलेगा। तब वो मेरी बातों को अधिक नहीं सुनता लेकिन अब उसे महसूस होगा कि पिता सही थे।“

ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए साल 2017 की शुरूआत काफी सकारात्मक रही है। युवराज ने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम वन-डे मैच 2013 में खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में उनकी तीन साल बाद वापसी हुई है। इस सीरीज का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

LIVE TV