आठ हजार साल पुराने धान के खेत की खोज

चीनी पुरातत्वविदों ने आठ हजार साल से भी अधिक पहले के धान के खेत की खोज की है, जो दुनिया में सबसे पुरानी ‘वेट राइस फार्मिग’ की जगह ले सकती है।

धान के खेत

धान के खेत की खोज

नानजिंग संग्रहालय के पुरातत्व संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि खोजा गया खेत कम से कम 100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी खोज पूर्वी चीन के झिंयाग्सू प्रांत की सिहांग शहर के हाजिंग क्षेत्र में स्थित नव पाषाण काल के खंडहर के समीप हुई है।

अप्रैल के अंत में आयोजित एक संगोष्ठी में हांजिंग के खंडहरों के बारे में चर्चा चली थी। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों, पुरातत्व संस्थानों और संग्रहालयों से 70 से अधिक ने भाग लिया और निष्कर्ष निकाला कि यह वेट राइस फील्ड अब तक हुई खोजों में सबसे प्राचीन है।

संस्थान के साथ शोधकर्ताओं ने पाया कि यह धान का खेत अलग-अलग आकार और भागों में विभाजित था, और प्रत्येक भाग ने कम से कम 10 वर्ग मीटर का क्षेत्र घेर रखा था।

इसके साथ ही शोधकर्ताओं को कार्बनीकृत चावल भी मिले हैं। कार्बन डेटिंग के आधार पर पुष्टि हुई है कि यह 8000 से अधिक साल पहले उगाए गए थे।

लिन ने बताया कि यह निष्कर्ष चीन में धान की खेती संबंधी अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

LIVE TV