
दूध धरती पर उपलब्ध एक ऐसा पदार्थ है जिसमें उन सभी पोषक तत्वों का समावेश है जिनकी मानव शरीर को सख्त जरूरत होती है। चाहे महिला हो, पुरुष हो और या बच्चे हो सभी को पर्याप्त मात्रा में दूध के सेवन की जरूरत होती है।
दूध केवल शरीर के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में दूध को शिवजी का प्रतीक भी माना जाता है। लगभग हर पूजा—पाठ और शुभ कार्यों में दूध की मौजूदगी को जरूरी समझा जाता है।
बच्चे अक्सर दूध पीने से जी चुनाते हुए दिखाते हैं। दूध पीने के अलावा कई तरह के खाद्य पदार्थों व पूजा पाठ जैसे शुभ कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है।
जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ना तो दूध के फायदों के बारे में पता होता है और ना ही इसके नुकसान के बारे में पता होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
दूध के फायदे
- दूध का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं। क्योंकि दूध कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत है और दांतों को कैल्शियम की सख्त जरूरत होती है।
- दूध में पाये जाने वाले सभी विटामिंस और मिनरल्स का हमें शुक्रियादा करना चाहिये, दूध चिंता निवारण के रूप में भी काम करता है।
- दूध का सेवन करने से त्वचा साफ और निखरी हुई होती है। इसके अलावा पानी में कुछ मात्रा दूध की मिलाकर नहाने से भी त्वचा में चमक आती है।
- दूध के फायदे में सबसे ऊपर मजबूत हड्डियां आती हैं। महिलाओं की हड्डियां पुरुष के मुकाबले कमजोर होती हैं। इसलिए उन्हें हर हाल में नियमित दूध का सेवन करना चाहिए।
- जो महिलाये रोज़ दूध का सेवन करती है उनका वजन दूध ना पिने वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी कम हो जाता है।
- मांसपेशियो के विकास में भी दूध सहायक है। यह फायदा दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन की वजह से होता है।