दौलतपुर में फैला तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश

REPORT:-VIJAY MUNDEY/मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव दौलतपुर के जंगल में तेंदुए ने आवारा कुत्ते को अपना शिकार बना डाला, जिससे खेत में काम कर रहे किसान डर गये। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकडने की गुहार प्रशासन से लगाई है।

तेंदुए का आतंक
थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर के जंगल में रविवार की रात ग्रामीण को तेंदुआ दिखायी पडा था। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस व वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की किन्तु तेंदुए का कोई पता न चल सका। सोमवार सवेरे दौलतपुर के जंगल में इस्तखार के गन्ने के खेत में कुत्ते का शव शत विक्षत हालत में पडा मिला।

परिवार की पिटाई के बाद दबंग दे रहे धमकी, कर चुके हैं बुजुर्गों और महिलाओं की पिटाई

तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार करने से दहशत व्याप्त हो गयी। खेत में कार्य कर रहे किसान तेंदुए के खौफ के चलते घर लौट आये। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा शबी हैदर, वन रक्षक सुनील कुमार ने तेंदुए के पदचिन्हों के सहारे तेंदुए की तलाश की। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकडवाने की गुहार लगाई हे। वन विभाग का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

LIVE TV