दो तरफ से पहाड़ियों से घिरा दक्षिण का यह शहर, यहां के अद्भुत नजारों का कोई जवाब नहीं!

कडपा आंध्र प्रदेश का एक बहुत ही प्राचीन शहर है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण काफी जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां पर दूर-दूर से सौलानियां आते हैं। इस शहर ने कई राजाओं को बनते और बर्बाद होते देखा है। आज हम आपको इस जगह से जुड़ी कुछ पौराणिक बाते बताने जा रहे हैं। पेन्ना नदी के पास स्थित कडपा आंध्र प्रदेश का बहुत ही खास शहर है। यह शहर पालकोंडा और नल्लम पहाड़ियों से घिरा है।

13 वीं सदी में बना गांडीकोट का किला पर्यटनों को बीच काफी प्रसिद्ध है। यह किला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। किले की वास्तुकला ऐसी है जिसे देख वहां के लोगों का मन इस किले को बारबार देखने का करता है। यह किला विजयनगर और कुली कुतुब शाही शैली को काफी हद तक प्रभावित करता है। यह स्थान अपनी चट्टानी घाटी के लिए भी जाना जाता है।

गांडीकोटा का किला

बेलम गुफा

इस स्थान के प्राचीन होने के नाते यहां पर यहां पर काफी सारी गुफाएं भी हैं। यहां पर एक कई साल पुरानी गुफा है। जो आपनी प्राचीन और पौराणिक होने का कारण चर्चा का विषय बनी रहती है। इस गुफा की अदभुत कला के कारण ही इसका नाम बेलम गुफा पड़ा। जो काफी लोगों को अपनी ओर आकृषित करती है। 3229 मीटर लंबाई के साथ यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा है। इस गुफा को एक ब्रिटिश शोधकर्ता ने 1884 में ढूंढा था। एक रोमांचक अनुभव के लिए यह गुफा काफी ज्यादा मायने रखती है।

सिधौत किला

गांडीकोटा किले के अलावा आप यहां के सिधौत किले की भी सैर कर सकते हैं। यह किला भी अपनी आंतरिक खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। पेन्नार नदी के पास स्थित यह किला 1303 ईस्वी के दौरान बनाया गया था। सिधौत किला लगभग 30 एकड़ के क्षेत्र में फैला है।इस किले के अंदर दो मंदिर भी मौजूद हैं। अगर आपको अपने इतिहास में कोई रूचि हैं तो आप यहां आकर भ्रमण कर सकते हैं।

LIVE TV