वजन कम करने के लिए जानें, दोपहर के भोजन का सही समय और क्यों महत्व रखता है इतना …

वजन बढ़ रहा है तो महिलाओं को सबसे पहले अपने दोपहर के भोजन के समय को सुधरना चाहिए वजन अपने आप घटने लगेगा।
वजन कम करने के लिए जानें, दोपहर के भोजन का सही समय और क्यों रखता है इतना महत्व...

रोज-रोज ऑफिस के कामों में उलझ कर अकसर ही मीना दोपहर का खाना देर से खाती है। कभी मीटिंग तो कभी किसी एसाइंग्मेंट पूरा करने के चक्कर में मीना को लंच करते-करते शाम के चार बज जाते हैं। ऐसा कई महीनों से हो रहा। मगर, समय से दिन का भोजन नहीं करने की वजह से उसका वजन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वैसे ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है। महिलाए वर्किंग हों या हाउसवाइफ कम में उझकर वह अपने खानपान पर ध्यान नहीं देतीं।

जब की सही वक्त पर सही भोजन करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर दोपहर के भोजन पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जबकि लंच में सही फूड आइटम को सही वक्त पर खाने से आप अपना कई किलो वजन घटा सकती हैं।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत इतने गिरफ्तार

अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में पब्लिश्ड एक रिपोर्ट के मुताबिक लंच करने का सबसे ज्यादा खराब समय दोपहर 3 PM के बाद का होता है। यह आपके वेट लॉस प्रॉसेस को स्लो करता है। इस स्टडी में स्पेन के 1200 ओवरवेटेड लोगों को लिया गया था जो दोपहर 3 बजे के बाद लंच करते थे। मगर, इन्हीं 1200 लोगों को जब दोपहर 3 बजे से पहले लंच करने की हैबिट डलवाई गई तो इनका वजन तेजी से घटने लगा। स्टडी के मुताबिक दोपहर के भोजन का प्रभाव शरीर में मौजूद perilipin protein पर पढ़ता है। यह मनुष्य के सेल्स में पाए जाते हैं। फैट बर्निंग प्रॉसेस के लिए भी यह प्रोटीन जरूरी होता है।

जिन लोगों को ओबेसिटी की जेनिटिक प्रॉब्लम होती है उनमें यह प्रोटीन की कमी होती हैं। खासतौर पर अगर वह 3 बजे के बाद लंच करते हैं तो वह कभी पतले नहीं हो सकते। महिलाओं को इस बात पर फोकस करना चाहिए। खासतौर पर जो महिलाएं पहले से ही ओवरवेटेड हैं उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए और दोपहर का खाना 3 बजे से पहले ही खा लेना चाहिए।

समय क्यों महत्व रखता है?

दरअसल हर मनुष्य के अंदर एक circadian rhythm होती है। इसे आप इंटरनलर क्लॉक भी समझ सकती हैं, जो सोने और उठने का समय तय करती हैं। यह आपके इनसुलिन पर भी प्रभाव डालती हैं। अगर आप तब भोजन कर रही हैं जब आपके इनसुलिन की सेंसेटिविटी कम है तो यह आपके शरीर के फैट को मोबिलाइज करने में मुश्किल पैदा कर सकता है और आपको वजन घटाने का मौका दे सकता है। वहीं आपको लंच टाइम में कैलॉरीज लेने की जगह सुबह के नाश्ते में लेनी चाहिए। ताकि दिनभर किए गए काम में आप उसे बर्न कर सकें।

एक बार फिर अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में उतारे अपने जंगी जहाज…

क्या है परफेक्ट टाइम

Harvard University द्वारा की गई एक स्टडी में बताया गया है कि आप कितना हेल्दी खाते हैं इससे मतलब नहीं है मगर, आप सही वक्त पर भोजन करते हैं तो इसका असर आपके बॉडी फैट पर पड़ता है। अगर आप का भोजन करने का समय सही नहीं है तो आप कभी अपना वजन नहीं घटा सकती हैं। अगर आप सही समय पर डेली भोजन करती हैं तो यह आपकी  circadian rhythms का बैलेंस रखता है।

यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को भी तेज करता, जो आपकी बॉडी का वेट तेजी से घटाते हैं। अगर आप को सुबह का नाश्ता करना है तो आपका 6 AM से 10 AM बीच कर लेना चाहिए। वहीं दोपहर को भोजन आपको 12 PM से 3 PM  के बीच करना चाहिए और रात का भोजन 5 PM से 7PM के बीच निपटा लेना चाहिए।

LIVE TV