दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट : हिलेरी क्लिंटन बोली- ट्रंप राष्ट्रपति बनने लायक नहीं

दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेटवाशिगंटन। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हिलेरी क्लिंटन के साथ दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। बहस में दोनों ने एक दूसरे को कड़ी टक्‍कर दी। तीन में से दूसरी बहस सेंट लुईस में हुई। हिलेरी ने ट्रंप को महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी पर खूब घसीटा और कहा कि ट्रंप प्रेसीडेंट बनने के लायक ही नहीं हैं।

बहस की शुरुआत ही हिलेरी और ट्रंप ने तकरार के साथ शुरू की। दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया। ट्रंप महिलाओं वाले वीडियो पर शर्मिंदा हुए। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ट्रंप को देश से माफी मांगनी चाहिए। तो वहीं ट्रंप ने कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। मैं अमेरिका को बेहतर और अधिक सुरक्षित बनाऊंगा।

क्लिंटन ने कहा हमने कई बार डोनाल्ड ट्रंप को महिलाओं का अपमान करते देखा है।  तो वहीं ट्रंप ने कहा कि मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। हिलेरी ने कहा कि विदेश मंत्री होने के नाते निजी ईमेल अकाउंड इस्तेमाल करना मेरी गलती थी।  तो वहीं ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुने जाने पर हिलेरी के ईमेल्स की जांच कराऊंगा।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस सहित रिपब्लिकन 2005 में महिलाओं के बारे में की गई उनकी अभद्र टिप्प्णी को लेकर ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं।  ये टिप्पणियां शुक्रवार को प्रकाश में आईं।  प्राइम टाइम बहस से पहले अमेरिकी मीडिया ने सीनेटरों और शीर्ष रिपब्लिनक अधिकारियों की एक बढ़ती सूची दी है।

जो ट्रंप की जगह किसी और को रखना चाहते हैं।  उनमें पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैक्केन और पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस शामिल हैं।  गौरतलब है कि वॉशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया था जिसमें ट्रंप को यौन उत्तीड़न के बारे में टिप्पणियां करते दिखाया गया था।  इसके बाद ट्रंप ने एक बयान जारी कर अफसोस भी जताया।

 

LIVE TV