18 साल के कम को लड़कों ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,थाने में मचा बवाल

कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ गांव के ही दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष को थाने जाने से रोकने के लिए आरोपियों के परिजन कई घंटे तक उनका रास्ता रोके रहे।

दुष्कर्म

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति रही। आरोप है कि बालिका घर के बाहर खेल रही थी।

तभी गांव निवासी दो बालक उसे टॉफी का लालच देकर साथ ले गए। गांव में ही सुनसान जगह पर ले जाकर बालिका के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची जब घर पहुंची, तब परिजनों को जानकारी हुई।

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो उनके परिजन झगड़े पर उतारू हो गए। उसे थाने जाने से रोकने के लिए आरोपियों के परिजन करीब पांच घंटे तक उसका रास्ता रोके रहे।
अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके विक्की कौशल के भाई ने साइन की तीन फिल्में, मानते हैं खुद को भाग्यशाली

देर शाम पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी नौ साल का है, वहीं दूसरा आरोपी दस साल का।

वारदात के बाद से दोनों आरोपी घर पर नहीं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही थी। वहीं आरोपियों की उम्र को लेकर ग्रामीण हैरान हैं।

ओमप्रकाश सिंह एएसपी मैनपुरी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में स्थिति सामान्य है, तनाव की बात गलत है।

LIVE TV