दुष्कर्म पीड़िता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की इच्छा मृत्यु की मांग, न्याय न मिलने से है निराश

REPORT:-AJAY MISHRA/BARIELLY

थाना शाही के एक गांव की महिला ने राष्ट्रपति  महिला आयोग तथा  उच्चाधिकारियों को दबंग के खिलाफ मीरगंज पुलिस  द्वारा अभी तक कार्यवाही न करने का आरोप लगाकर  इच्छामृत्यु  की मांग  की है।

मीरगंज के एक पूर्व भा0जा0पा0 मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ मीरगंज आवास में बुलाकर बन्धक बनाकर दुष्कर्म करने एवं मुह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने की 11/9/19 को मीरगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

दुष्कर्म की घटना

लेकिन आरोपी के प्रभावशाली होने के कारण मीरगंज पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी क ई बार  घर जाकर समझौता करने का दबाव बना चुका है।

तीन महीना बीतने के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहा है। लेकिन  मीरगंज पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है। अधाकारियों के भी चक्कर लगाकर थक गई है। उसने बताया मेरे गरीब होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नही हो रही है।

आजमगढ़ में नाबालिग युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

इस कारण मै अपने जीवन से तंग आ चुकी हूं। जीने की इच्छा अब समाप्त हो चुकी हैं। इस कारण महिला ने  राष्ट्रपति  महिला आयोग  मुख्यमंत्री  पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 आदि को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

इस मामले की विवेचना की जा रही है जो सही होगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

LIVE TV