दुनिया के 5 ऐसे देश जहां एक भी नहीं है परमाणु बम!

तकनीत से भरी इस दुनिया में आज सभी देश अपने आप को हर क्षेत्र में खुद को सक्षम बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं. चाहे वो टेक्नोलोजी हो, एडुकेशन हो या जंग का सामान…आपको बता दें कि धरती पर इस वक्त 13 हजार से भी अधिक परमाणु बम हैं. लेकिन ये बम कुछ ही देशों के पास है, जिसमें भारत भी शामिल है. भारत के पास  लगभग 130 परमाणु बम है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे देशों के नाम जिनके पास आज भी एक भी परमाणु बम नहीं है. वो परमाणु बम बनाने के बजाए अपने देश की तरक्की पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे लोग खुशहाल रहें और बेवजह डर के साए में ना रहें.

बम

 

जर्मनी
जर्मनी को वैसे हिटलर की तानाशाही की वजह से ज्यादा जाना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आर्थिक रूप से संपन्न इस देश के पास एक भी परमाणु बम नहीं है। हालांकि जर्मनी के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र जरूर है। जर्मनी वैसे महान वैज्ञानिकों के देश के नाम से भी जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन भी यही के रहने वाले थे, लेकिन बाद में वो अमेरिका चले गए थे।

अपने पार्टनर को सबसे ज्यादा रौब दिखाते हैं इन… राशियों के लड़के

जापान
दो बार परमाणु बम का सामना करने वाले इस देश के पास भी एक भी परमाणु बम नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे और देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। लेकिन इसके बावजूद जापान आज दुनिया के सबसे संपन्न देशों में एक माना जाता है।

 

ईरान
प्राचीन समय में फारस के नाम से जाने जाने वाले इस्लामिक देश ईरान के पास भी एक भी परमाणु बम नहीं है। हालांकि कई ये अफवाहें उड़ीं कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, लेकिन बाद में वहां के राष्ट्रपति ने बताया कि उनका देश परमाणु हथियारों का निर्माण नहीं कर रहा है।

 

स्विट्जरलैंड
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड के पास भी परमाणु बम नहीं है। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊंचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियां और चॉकलेट दुनियाभर में मशहूर हैं।

 

दक्षिण कोरिया 
दुनिया से अलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के पास भी परमाणु बम नहीं हैं, जबकि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं। दक्षिण कोरिया को ‘शांत सुबह की भूमि’ भी कहा जाता है।

 

LIVE TV