दुखद: मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अंतिम यात्रा में भी नहीं हो सके शामिल

महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीती रविवार शाम को उनका कोरोना के चलते निधन हो गया। आपको बता दें कि 85 वर्षीय निर्मल मिल्खा सिंह बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

आपको यह भी बात दें कि मिल्खा सिंह भी बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनका चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। उनकी बिगड़ती तबियत के मद्देनजर उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में रखा गया है। जिसके कारण वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए। जिसे वह अपना दुर्भाग्य मान रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में जारी है।

LIVE TV