एक बार फिर दीपिका की रिलेशनशिप पर हुई भविष्‍वाणी, जानकर टूट जाएंगे सबके दिल

दीपिका पादुकोणमुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब भी साथ होते हैं दोनों का खबरों में आना तो लाजमी है। कभी दोनों की नजदीकियां तो कभी ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से दीपिका और रणवीर ज्‍यादा ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों के रिश्‍ते को लेकर इंडस्‍ट्री के शख्‍स ने भविष्‍यवाणी की है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ की फिल्म की कहानी लीक करने के नाम पर मेकर्स को मिली धमकी

दीपिका और रणवीर के रिश्‍ते को लेकर हुई भविष्‍वाणी दोनों के फैंस के दिल तोड़ सकती है। दीपिका और रणवीर के रिश्‍ते को लेकर भविष्यवाणी की गई है कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इंडस्‍ट्री की किसी शख्‍स ने दीपिका के रिश्‍ते को लेकर भविष्‍वाणी की है।

इससे पहले भी दीपिका के साथ ऐसा हो चुका है। इंडस्‍ट्री का वो दौर जब दीपिका और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे तब भी ऐसा ही कुछ हुआ था। उस दौरान रणबीर के साथ डेब्‍यू करने वाली सोनम कपूर ने ऐसा कुछ किया था।

यह भी पढ़ें: ‘शुभ मंगल सावधान’ बिना कट के इस सर्टिफिकेट के साथ हुई पास

इस बार दीपिका की दूसरी रिलेशनशिप पर भविष्‍यवाणी करने वाला शख्‍स कोई और नहीं बल्कि कंट्रोवर्सी किंग केआरके है। कुछ दिन पहले रणबीर और दीपिका गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी के घर रखे जश्‍न में साथ  देखे गए थे। इस जश्‍न में दोनों काफी खुश और करीब देखे  गए थे। दोनों साथ में बहुत ही प्‍यारे लग रहे थे। केआरके ने ये भविष्‍यवाणी उस मौके के बाद की है।

 

 

LIVE TV