दिव्यांका त्रिपाठी की मौत की खबर से टूटे फैंस
मुंबई। स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी हर किसी की फेवरेट हैं। दिव्यांका की फैंस उनके लिए पागल रहते हैं। दिव्यांका को छोटी सी चोट भी लग जाती है तो उनके फैंस दुखी हो जाते हैं। दिव्यांका की डेथ ने तो उनके फैंस को तोड़कर ही रख दिया।
दिव्यांका के फैंस को उनकी हर छोटी बड़ी हरकत से काफी फर्क पड़ता है। एपिसोड में उन्हों रोते देख फैंस भी रो पड़ते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब दिव्यांका की डेथ उनकी फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं।
यह भी पढ़ें: ‘भूमि’ में नजर आएगा सनी का हॉट आईटम नम्बर, देखें तस्वीरें
असल में दिव्यांका की दो फैंस ये है मोहब्बतें के सेट पर पहुंची थीं। सेट पर शूटिंग चल रही थी। सीक्वेंस में दिव्यांका के हाथ में गोली लगती है और वह गिर पड़ती है। दिव्यांका की हालत मरने जैसी होने लगती है।
यह भी पढ़ें: एटॉमिक ब्लोंड अवार्ड से सम्मानित हुईं मलाइका और श्रुति हसन
इस सीक्वेंस को देखकर दिव्यांका की दोनों फैंस बुरी तरह रोने लगीं। ऐसे में जब उनसे बात की गई और उनके रोने की वजह जानी गई। उन्होंने बताया कि दिव्यांका को गोली लग गई अब वह मर जाएंगी। जब दिव्यांका तक ये बात पहुंची तो उन्होंने पर्सनली अपने फैंस से बात की और उन्हें समझाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
सिर्फ ‘ये है मोहब्बतें’ ही इससे पहले दिव्यांका के पहले टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के दौरान भी ऐसा ही नजारा दिखा था। खबरों के मुताबिक, जी टीवी के इस शो में दिव्यांका की डेथ का ऐपिसोड देखकर फैंस को भारी सदमा पहुंचा था। एक फैन को एपिसोड में दिव्यांका को मरते देख हार्ट अटैक तक आ गया था।