दिल्ली विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर, लोग नजारा देख रह गए दंग

दिल्ली विधानसभा परिसर में एक फांसी घर मिला। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया, हम पुरातत्व विभाग को लिखित में इसकी जानकारी देंगे। दिल्ली विधानसभा पर्यटन का हिस्सा बने और लोग इसे आकर देख सकें। हम इस दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल कहना है कि 1912 से लेकर 1926 तक यहां केंद्रीय पार्लियामेंट थी। इसके बाद यहां ब्रिटिश हुकूमत की अदालत चलती थी। वह बताते हैं कि उस समय लाल किला मे कैद स्वतंत्रता सेनानियों को सुरंग से लाया जाता था और यहां जिनकी फांसी पर फैसला होता था। उन्हें सुरंग से ही फांसीघर तक ले जाया जाता था। 1993 में जब वह विधायक थे, उस समय यहां एक सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी थी। हालांकि, उस समय इस सुरंग को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। अब सुरंग मिल गई है, लेकिन उसे आगे नहीं खोद रहे हैं, क्योंकि मेट्रो परियोजना और सीवर स्थापना के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं। दिल्ली विधानसभा से लाल किला की दूरी करीब 5.6 किलोमीटर है।

LIVE TV