इस सेक्स रैकेट में 250 लड़कियां और कमाई 100 करोड़

दिल्ली में सेक्स रैकेट नई दिल्‍ली: दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में पति-पत्नी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जीबी रोड पर छह कोठे चलाने वाले आफाक हुसैन और उसकी पत्नी सायरा को गिरफ्तार किया है। इसके 6 कोठों में 40 कमरे हैं, जिनमें करीब 250 लड़किया थीं।

क्राइम ब्रांच ने एक हफ्ते पहले आफाक और उसकी पत्‍नी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी अभी रिमांड पर हैं। पुलिस टीम ने इनके साथ छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आफाक की हर रोज़ की कमाई 10 लाख के करीब थी। इसके गिरोह में शामिल लड़कियां पश्चिम बंगाल, झारखंड, नेपाल, बिहार से लाई जा रही थीं। लड़कियों को कोठों में कंट्रोल करने के लिए महिलाएं थीं, जिन्हें नायिकाएं कहा जाता है। आफाक का ड्राइवर रमेश पंडित लड़कियों की कमाई का हिसाब रखता था। मैनेजर सरफराज फरार है। इनके खातों में करोड़ों रुपये हैं।

दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा देकर या उनसे प्रेम का नाटक कर शादी के सपने दिखा इनके एजेंट गरीब घरों की लड़कियों को दिल्ली ले आते थे और बेच देते थे। तस्करी के इस एंगल को क्राइम ब्रांच मानव अपनी जांच में शामिल कर रही है।

दिल्ली में सेक्स रैकेट के इस केस में पुलिस ने सभी आरोपियों पर मकोका के तहत पहली बार कार्रवाई की है। दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वालों को लेकर बताया जा रहा है कि इनकी कई संपतियां दिल्ली और एनसीआर में हैं। इनके अलावा गैंग के कई लोग अभी फरार हैं।

 

 

LIVE TV