दिल्ली में गर्मी से मिलेगी निजात, 4 दिन तक बारिश की है संभावना

दिल्ली में लगातार गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी लू का सितम देखने को मिला। हालांकि बुधवार से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार से लेकर शनिवार तक बाऱिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तेज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। इस बीच तमाम बदलावों को प्री मानसून गतिविधियों के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली में लगातार गर्मी का सितम जारी है। इस बीच मंगलवार की सुबह भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओऱ से साझा जानकारी के अनुसार बुधवार 15 जून को हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। यह हल्की बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहेगा।

LIVE TV