दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान में लगी आग, रिपेयर करते समय हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बुधवार रात एक बोइंग विमान में अचानक आग लग गई। यहा हादसा एयर इंडिया के विमान में हुआ। विमान से आग और धुआं निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय विमान को रिपेयर किया जा रहा था और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था।

air-india

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की यह फ्लाइट B777-200 LR दिल्ली से अमरीका के सेन फ्रांसिस्को जाने वाली थी। हादसे के समय विमान में एयरपोर्ट पर ही मरम्मत का काम चल रहा था।

तभी अचानक विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। विमान से आग निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। तभी घटना की सूचना अथॉरिटी को दी गई।

सूचना के बाद आग पर काबू पा लिया गया और ऐसे एक बड़ा हादसा होते—होते बच गया।

हादसे के बाद फ्लाइट को आज यानी 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। अब यह फ्लाइट 10 बजे रवाना होगी।

बदले अवतार के साथ भारत में फिर एंट्री मारेगी Ambassador, हुए हैं ये खास बदलाव

इससे पहले इथोपिया में एक विमान हादसे के दौरान सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पूरी दुनिया में अलर्ट जारी कर दिया गया था। यहां तक कि चीन, सिंगापुर और इथोपिया समेत कई देशों ने बोइंग की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

LIVE TV