दिल्ली -एनसीआर में दिवाली के बाद दमघोंटू हवा में लोग ले रहे हैं सांस…

दिवाली के दूसरे दिन से ही दिल्ली में प्रदुषण ने अपना रंग दिखा दिया हैं। बतादें की एनसीआर में जहरीली हवा अब पूरे दिल्ली में बुरी तरह से फ़ैल चुकी हैं। देखा जाए तो लोगो को इस दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

 

 

खबरो की माने तो शनिवार दोपहर बाद हवा की गति में तेजी आई पर विशेषज्ञों ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की उम्मीद जताई है लेकिन समूचे एनसीआर वालों की सांसों पर अभी भी अगले हफ्ते तक संकट बरकरार रहेगा।

सोमवार को दिल्ली में वकीलों की सबसे बड़ी हड़ताल , वजह हैं बेहद गंभीर…

वहीं सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार की तुलना में हवा की तेज गति से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार हुआ और दिल्ली पर पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखा। इससे दोपहर बाद हवा की गति तेज हुई। शुक्रवार के 6 किमी प्रति घंटे की तुलना में शनिवार को यह 15 किमी प्रति घंटे हो गई है।

जहां शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर से सुधरकर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में यह 399 दर्ज किया गया। यही स्थिति गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी देखी गई।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को खत्म हो जाएगा लेकिन सोमवार से हवा की गति ज्यादा होगी। इससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर के बाद दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।

दरअसल निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पांच रियल एस्टेट साइटों से 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक डायरेक्टर और तीन इंजीनियर भी शामिल हैं।

LIVE TV