दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से 9.50 लाख की लूट, आईजी और एसएसपी मौके पर, मचा हड़कंप !

रिपोर्ट – लोकेश टण्डन

मेरठ : शहर में बेख़ौफ़ बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं | आज दिनदहाड़े एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए | सूचना पर एसपी सिटी , एसएसपी और आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली |

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 9.50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए |

दिनदहाड़े लूट की सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | आईजी, एसएसपी सहित आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली | कलेक्शन एजेंट को लेकर पुलिस ने काफी देर क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली |

अजीत मलिक दिल्ली की रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज नाम की कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है | यह कंपनी निजी कंपनियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है | बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 4 स्थानों से साढ़े नौ लाख रुपए जुटाकर अजीत उन्हें मॉल रोड स्थित स्टेट बैंक में जमा करने के लिए रवाना हुआ |

इस दौरान वह बाइक पर अकेला था | सोफीपुर के निकट शिव मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अजीत की बाइक को धक्का दे दिया | धक्का लगते हैं अजीत का नियंत्रण खो गया और उसकी बाइक फिसल गई |

 

किसान ने अपना 200 लीटर दूध डीएम कार्यालय में बहाया, क्या ये बर्बादी जायज़ है ?

 

बदमाशों की बाइक भी फिसल गई | बाइक रुकते ही एक बदमाश ने अजीत पर फायरिंग की और उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए | अजीत ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी दिनदहाड़े लूट की |

इस वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया | पुलिस अफसर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े | इसी बीच कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यवीर सिंह भी आ गए | पुलिस ने पीड़ित अजीत को साथ लेकर कॉम्बिंग अभियान शुरू कराया |

करीब 1 घंटे तक पुलिस अजीत को लेकर दौड़ती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली | इसी बीच पहले एसएसपी अजय साहनी और उसके बाद आईजी रेंज आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए | दोनों अफसरों ने अजीत से बात कर घटना की जानकारी ली और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया |

 

LIVE TV