
रिपोर्ट – महेंद्र सिंह
बिजनौर: महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर महिला को फांसी के फंदे से लटका कर उसको मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति और उसके घर वाले दहेज़ को लेकर उनकी लड़की को आये दिन परेशान कर रहे थे।
साथ ही उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। पति ने अपने भाइयों और माँ-बहन के साथ मिलकर मृतिका को फांसी के फंदे से लटका कर मार दिया। मृतिका के घर वालो ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
कनिजा की शादी थाना कोतवाली देहात के समसपुर गांव में मोहम्मद आलम नाम के युवक के साथ हुई थी। उन्होंने शादी के समय अपनी बेटी को दान दहेज भी दिया था।
वरुण आरोन बोले- काउंटी क्रिकेट ने मुझे बेहतर बनाने में मदद की
मृतिका के घर वालों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों के बाद लड़की का पति मोटर साइकिल की डिमांड करने लगा और अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करनी शुरू कर दी।
एक बार इन्होंने लड़की को मिट्टी का तेल डालकर जलाना भी चाहा लेकिन पड़ोसियों ने बचा लिया था। मृतिका की माँ चांदनी ने बताया कि मेरी लड़की को फांसी के फंदे से लटका कर मार दिया। मृतिका की माँ ने पति सहित सभी परिवारवालों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
एएसपी देहात ने बताया कि मृतिका के घर वालो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।