दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने निकाला घर, से पति ने दिया तीन-तलाक

REPORT – LOKESH TRIPATHI

अमेठी- केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक का बिल पास होने के बाद भी नहीं रुक रहा है तलाक का मामला। उत्तर प्रदेश के वीवीआइपी क्षेत्र कहे जाने वाले तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी तीन तलाक का एक मामला सामने आने पर हड़कम्प मच गया।


मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मवई गांव का है। नौ साल पहले इस गांव की महिला की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चहेती नगर में धूमधाम से हुई थी। महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर खुशी-खुशी बेटी को ससुराल विदा कर दिया था। उसके सुखमय जीवन की कामना करते हुए खुश हो रहे थे लेकिन ये खुशी ज्यादा दिन टिक न सकी।

इसी बीच महिला के दो बच्चे भी हुए। इसी के बाद से ससुराल वालों का रुख बदला और दहेज की मांग की। दहेज देने में अपने को सक्षम न पाते हुए महिला के परिजनों ने बेटी के सुसराल वालों को समझाया लेकिन अंत मे दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अप्रैल 2019 में तलाक देकर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। तलाक के बाद से पत्नी ने न्याय के लिये थाने का कई चक्कर लगाया लेकिन न्याय मिलना तो दूर,किसी ने उसकी फ़रियाद भी नहीं सुनी। थकहार कर पीड़िता ने एसपी अमेठी को शिकायती पत्र दिया। मामले की गम्भीरता को समझते हुए एसपी ख्याति गर्ग ने जामो थाना पर मुकदमा दर्ज कराया। इस समय महिला अपने मायके में मां बाप के साथ रहकर गुजर कर रही है।

 

बड़ी बहस – सपा , बसपा , कांग्रेस को झटका , शिवपाल भी हुए योगी के मुरीद…

एक अक्टूबर को थाना जामो में शबनम बानो द्वारा मुकदमा लिखवाया गया है। तीन तलाक का मुकदमा लिखा गया है। जिसमे महिला द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि नव साल शादी की हुए है। जिसमे पति और ससुराल के परिजनों द्वारा दहेज के लिए शारिरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया था। अप्रैल में तीन तलाक दे दिया गया। तीन तलाक के बाद से महिला मायके में रह रही है अपने बच्चो के साथ जिसका खर्चा कोई भी ससुराल पक्ष द्वारा और पति द्वारा नही दया जा रहा है।

LIVE TV