दही खाना सिर्फ फायदेमंद ही नहीं बल्की, सही समय पर न खाने पर होते हैं 8 नुक्सान

दही दूध की अपेक्षा ज्यादा अच्छा माना जाता है। साथ ही इसे खाने से कई तरह के फायदें भी होते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डइट में दही शामिल करना ज्यादा फायदा करता है लेकिन दही सभी जगहों पर फायदे मंद ही नहीं होता ये कई तरह की समस्याओं को भी पैदा कर सकता है।

दही

नॉन वेज के साथ
मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन करना बेहद हानिकारक होता है। दोनों चीजें भारी होने के कारण पाचन में समस्या भी हो सकती है या पेट भारी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

त्वचा रोग
दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। जो शरीर के लिए वैसे तो नुकसानदायक नहीं हैं मगर यदि आपको त्वचा संबंधी कोई भी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करें। वरना यह एलर्जी संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है।

पूर्व पति नंदीश से शादी करके रश्मि चलीं गई थी डिप्रेशन में, 6 साल तक सहती रहीं शारीरिक शोषण…

बसंत महीने में दही
बसंत के महीने में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। न केवल दहीं बल्कि इससे बनी कोई भी चीज जैसे कढ़ी, लस्सी या फिर दहीं की सब्जी का सेवन बसंत माह में नहीं करना चाहिए। इस महीने में दही के सेवन से वात,पित्त और कफ बिगड़ता है।

दमे का मरीज
दमे के रोगियों के लिए दही का सेवन हानिकारक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होगी। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया ही दमे के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता है।

मधुमेह
मधुमेह यानि शूगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। शूगर के मरीजों में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है जिस वजह से दही को हजम करना इन मरीजों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन मरीजों को सांस फूलना और थकावट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सर्दियों में दही का सेवन
सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, आप चाहें तो धूप में बैठकर इसे खा सकते हैं। ठंड में बैठकर इसके सेवन से कफ बनता है जिसका सीधा प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है । 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों को इस मौसम में दही का सेवन बिलकुल न करें।

LIVE TV