दर्दनाक! बंदूकधारियों ने मासूमों को बनाया अपना निशाना, 66 को उतारा मौत के घाट

अबुजा। नाइजीरिया के कडुना प्रांत में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बड़ा हमला अंजान दिया। बंदूक से लैस हमलवरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 66 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के प्रवक्ता सैमुएल अरुवान ने एक बयान में कहा कि आठ स्थानों पर हमला किया गया, जिसमें 22 बच्चों और 12 महिलाओं की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हिंसा का कारण स्पष्ट नहीं है और प्रभावित स्थानों पर कुछ सुरक्षा दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।

बंदूकधारियों ने 66 लोगों की हत्या की

अरुवन ने कहा कि हमले में 66 लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल मामले की जांच तेज कर दी गई है। केस में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने क्षेत्र के सामुदायिक, पारंपरिक और धार्मिक नेताओं से स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रतिरोधी हिंसा से दूर रहने और इस मामले को सुरक्षा और प्रशासनिक समितियों को संभालने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘घटना की जांच की जा रही है और निवासियों को आश्वस्त किया गया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 22 जनवरी को नाइजीरिया सरकार ने आरोप लगाया था कि देश में आगामी आम चुनावों से पहले सुरक्षा खतरा है और देश के नागरिकों को चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में सतर्क रहने के लिए सचेत किया था।

राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार में भगदड़ से 15 की मौत

इससे पहले 13 फरवरी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी की चुनाव प्रचार रैली में भगदड़ मच गई। भीड़ अधिक होने के चलते कई लोगों कुचल गई। इसके चलते करीब 15 लोगों की मौत हो गई।

जानें पुलवामा हमले के बारे में बॉलीवुड अभिनेताओं ने क्या कहा…

स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतकों की बढ़ी हुई संख्या के बारे में बुधवार को बताया। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट हरकोर्ट टीचिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता केम डेनियल एलेबिगा ने कहा कि मंगलवार को 15 शव लाए गए। इनमें तीन पुरुष और अन्य सभी महिलाएं थीं।

LIVE TV