दबंग महिलाओं ने ज़मीन पर किया अवैध कब्ज़ा, पीड़ित परिवार की कर दी जमकर पिटाई

बस्ती: मामला उन दबंग महिलायों का हैं जिन्होंने अपनी दबंगई के चलते गाँव में ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिय| और जब अवैध कब्ज़े का एक परिवार ने विरोध किया तो विरोध करने वाले सुरेंद्र सिंह के परिवार वालों की पिटाई कर दी| पिटाई में 4 लोग घायल हुए हैं| मुकदमा हरैया थाने में दर्ज हो गया है।

गांव की दबंग महिलाओं ने धमकी दी है कि अगर कोई मेरा विरोध करेगा तो रेप और छेड़खानी जैसे फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल करवा दूंगी| इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कहा कि इस मामले में दोनों तरफ से एफआइआर दर्ज कर ली गयी है|

बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के महुआ पार गांव में कुछ दबंग महिलाओं द्वारा सुरेंद्र सिंह की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बाउंड्री को तोड़कर ईट को फेंक दिया जा रहा है| यह महिलाएं इतनी दबंग हैं की पुलिस सहित एसडीएम के आदेशों को भी नहीं मानती हैं|

अनियंत्रित बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

अपने दबंगई के चलते कहती हैं कि अगर जो अधिकारी हम लोगों को जमीन पर कब्जा करने नहीं देंगे उनको छेड़खानी और बलात्कार जैसे फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भिजवा देंगे|

वहीं सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा परिवार लखनऊ में रहता है लेकिन इन महिलायों ने जबरन थाने में छेड़खानी सहित कई अपराधिक धाराओं में मेरे खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दी हैमहिलायों ने अपनी दबंगई के चलते हमारे ऊपर फर्जी मुकदमें लिखायें हैं| फिलहाल इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार ने बताया कि पूरे घटना की सीओ हरैया जांच कर रहे हैं|

LIVE TV