त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की डेट हुई तय,जानें

त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 जून को होगा। यह परीक्षा का पहला चरण है और इसके माध्यम से ग्रेड II के 30 और त्रिपुरा पुलिस सेवा, ग्रेड II के 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेन और साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको  बता दें कि प्री एग्जाम के बाद ही मेन्स की तिथि की घोषणा होगी।त्रिपुरा सिविल सेवा

त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। यह परीक्षा अगरतला, अंबासा, धर्मनगर, कैलाशहर और उदयपुर में आयोजित की जाएगी। त्रिपुरा सिविल सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्री एग्जाम के बाद ही मेन एग्जाम की तारीख की घोषणा की जाएगी। मेन परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

नासा ने जारी की सूर्य की सतह की नई तस्वीर, जानें क्या है खास….

त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अप्रैल को खत्म हुए है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है। जेईई मेन और एडवांस परीक्षा को भी स्थगित किया गया है।
LIVE TV