तो ऐसी है ट्रंप की बेटी इवांका, ये है कामयाबी का राज…

अपने भारत दौरे को  लेकर ट्रंप का पूरा परिवार सुर्खियों में बना हुआ है और लोगों में उनके परिवार के बारें में जानने की उत्सुकता बनी हुयी है।ट्रंप के साथ आयी उनकी बेटी इवांका ट्रप इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इवांका एक ऐसा नाम है जिन्होनें मॉडलिंग, बिजनस, सोशल सर्विस और भी कई चीजों में  हाथ आजमाया और अपनी अलग एक पहचान बनाई।

 

 

तो ये था इंवाका का असली नाम

डॉनल्ड ट्रंप और इवाना ट्रंप की बेटी का बचपन का नाम इवांका नहीं था बल्कि इवाना था जोकि उनकी मां और ट्रंप की पहली पत्नी के नाम पर रखा गया था। जोकि बाद में बदकर इवांका हो गया।

 

ये भी पढ़े :व्यापारी को दुकान में बंधक बनाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम, लूट की घटना से इलाके में फैली सनसनी

 

ऐसे शुरू किया अपना करियर

इवांका की पढ़ाई की शुरूआत मैनहट्टन के चैपिन स्कूल से हुईं थी। उसके बाद वो बोर्डिंग स्कूल चली गई। फिर उन्हे बंधा-बंधा सा लगने लगा और उन्होने हाईस्कूल से ही मॉडलिंग शुरु कर दी। और साथ ही साथ वो रियलिटी शोज को जज और  टीवी ड्रामा सीरीज  में भी काम करना शुरू कर दिया।

 

ये भी पढ़े :सीएए और एनआरसी के खिलाफ  उठी आवाज, राज्य में नहीं लागू होने देंगे एनपीआर

 

तो ऐसे बनी बिजनेस वुमेन

व्हार्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद इवांका ने बिजनेस में हाथ आजमाया और उसमे सफल भी हुई। 2011 से पिता के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी वरिष्ट सलहाकार के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। इवांका ने साल 2005 में फैमिली बिजनेस ज्वाइन किया, जहां वे ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में डेवलपमेंट और एक्वीजीशन की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट भी रहीं। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने डायनेमिक डायमंड कॉर्प के साथ एक पार्टनरशिप शुरू की। दिसंबर 2012 में इवांका को 100 Women in Hedge Funds ने अपने बोर्ड में चुना।

 

ये भी पढ़े :ट्वीटर पर ट्रंप से बॉलीवुड खान ने पूछा अजीब सवाल, पल भर में हो गया वायरल

 

खुद ही बनायी अपनी रिंग सेरेमनी की अंगूठी

अपनी प्रेमीका से पत्नी बनने वाली इवांका को सगाई पर देने के लिए जेरेड  5.22 कैरट के हीरे लाए थे। जिसको इवांका की ही जूलरी ब्रैंड शॉप ने अंगूठी की शक्ल दी थी।

 

ये भी पढ़े :इस होली भूलकर भी न करें चाईनीज रंगों का प्रयोग, हो सकता है कोरोना वायरस

 

पति के लिए दी ये कुर्बानी

इवांका ट्रंप को अपने प्रेमी जेरेड कुशनर से शादी करने के लिए अपना तक धर्म बदलना पड़ा था। इवांका के इस कदम से ट्रंप परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं था। उन्होंने ये भी कहा था कि मेरी बेटी को शादी के लिए धर्म बदलने की क्या जरूरत है। इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। इवांका अब तीन बच्चों की मां भी है।

 

ये भी पढ़े :डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने पर पीएम मोदी को किया धन्यवाद

 

लेखिका के रूप में इवांका

इवांका की पहचान एक बिजनसवुमन के रूप में तो है ही लेकिन उन्होने इसपर एक किताब भी लिखी जिसका नाम Women Who Work: Rewriting the Rules of Success था।

LIVE TV