विरोध के बाद झुके सैफ-करीना, बदल देंगे तैमूर का नाम

तैमूर नाम बदलने का फैसलामुंबई : नवाब खानदान के वारिस तैमूर के नाम को लेकर सैफ अली खान ने बड़ा फैसला लिया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे. सैफ-करीना कपूर ने जब से अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है तब से ही नन्हीं सी जान के करोड़ों विरोधी भी पैदा हो गए हैं. सैफ ने अपने बेटे तैमूर का नाम बदलने का फैसला लिया है. सैफ के इस फैसले से करीना का मूड भी खराब हो सकता है. तैमूर नाम बदलने का फैसला क्या रंग लाता है.

यह भी पढ़ें : कंगना को खत्म करना चाहता है बॉलीवुड, दी गायब करने की धमकी  

तैमूर नाम बदलने का फैसला

खबरों के मुताबिक, सैफ, तैमूर का नाम बदल सकते हैं. सैफ का मानना है कि अगर तैमूर को स्कूल में अपने नाम के कारण अगर परेशानी उठानी पड़ेगी तो वह तैमूर का नाम बदलने में जरा भी देर नहीं करेंगे.

सैफ ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि तैमूरलंग के नाम पर बेटे का नाम रखा है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. फिर भी अगर उनके बच्चे को अपने नाम को लेकर परेशानी होगी तो वह उनका नाम बदल देंगे.

यह भी पढ़ें : बियॉन्से को गुजरना पड़ रहा मुश्किलों से, देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

मुस्लिम बादशाह तैमूरलंग ने 14वीं शताब्दी में युद्ध के मैदान में कई देशों को  जीता. तैमूर को लाखों गैर-मुस्लिमों को कत्ल करवा देने का दोषी माना जाता है. तैमूरलंग को अपने दुश्मनों के सिर काटकर जमा करने का शौक था.

पिछले साल 20 दिसम्बर को करीना ने बेटे को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया. करीना ने अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा. तैमूर के जन्म लेते ही कई लोगों ने दोनों को बधाई दी. वहीं कई लोगों तैमूर के नाम विरोध किया.

 

LIVE TV