तैमूर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सुझाया करीना के दूसरे बेटे का नाम, सुनकर आपको भी होगी हैरानी

करीना कपूर के दूसरी बार मां बनने के बाद बाद से ट्विटर पर ‘बाबर’ और ‘औरंगजेब’ ट्रेंड कर रहा है. ट्रोल सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेबी के नाम को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है. इसके बाद तैमूर के छोटे भाई का नाम ‘औरंगजेब’ और ‘बाबर’ रख रहे हैं |

दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना और सैफ को ट्रोल करते हुए उनके दूसरे बेटे का नामकरण कर दिया है। यूजर्स ने तैमूर के भाई का नाम औरंगजेब रखा है। बता दें औरंगजेब की पहचान एक क्रूर शासक के तौर पर होती है। वह भारत पर राज्य करने वाला छठा मुगल शासक था।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुबारक हो तैमूर के बाद अब औरंगजेब पैदा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- औरंगजेब आ गया। सोशल मीडिया पर तैमूर को लेकर मीम्स भी बन रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- तो सैफ और करीना तैमूर के बाद आप अपने बेटे का नाम क्या रखने वाले हैं, औरंगजेब या बाबर..? एक ने लिखा- तैमूर के बाद करीना कपूर खान ने दिया औरंगजेब को जन्म। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर नाम को लेकर ट्रोल करने का सिलसिला चल पड़ा है। हालांकि करीना और सैफ इन ट्रोल्स को समय-समय पर जवाब भी देते रहे हैं।

LIVE TV