तीन दशक में पहली बार सबसे कम हुई सोने का आयात,पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली।भारत को  हमेशा से ही सोने की चिड़ियां कहा जाता है। परन्तु इस साल अप्रैल में बहुत गिरावट देखने को मिली है।अप्रैल में कुल में 99.9 फीसदी कम हुआ सोने का आयात।सिर्फ भारत में 50 किलोग्राम सोने का आयात किया गया है।जबकि अधिकतर शादियां अप्रैल में ही होती हैं इसके साथ ही अक्षय तृतीय  के लिए निवेश के तौर पर सोने की मांग ज्यादा होती है।

तीन दशक के न्यूनतम स्तर पर आयात
इस संदर्भ में एक सरकारी सूत्र ने कहा की यह पिछले तीन दशक में सोने के आयात का न्यूनतम स्तर है। विमान सेवाओं के ठप होने और लॉकडाउन की वजह से इसमें कमी आई है। देश भर में ज्वैलरी की दुकानों बंद हैं, जिसकी वजह से सोने की मांग कम हुई है।  सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है भारत
मालूम हो कि भारत विश्व में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। लेकिन तब भी अप्रैल 2020 में सहज 50 किलो सोना ही इंपोर्ट किया गया। पिछले साल की समान अवधि में 110.18 टन सोने का आयात किया गया था।

फर्जी अकाउंट बनाने वाले पर गुस्साए यह मशहूर कॉस्टिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया पर लताड़ा…

कीमत के आधार पर इतना आयात किया गया सोना
कीमत के आधार पर अप्रैल 2020 में 28.4 लाख डॉलर का सोना आयात किया गया था। जबकि अप्रैल 2019 में 3.97 अरब डॉलर सोने सा आयात हुआ था। फिलहाल देश के खुदरा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,560 रुपये है।

 

LIVE TV