ताज नगरी आगरा के वह स्ट्रीट फूड पवाइंट जिनका ज़ायका आपको बना देगा दीवाना

ताज नगरी आगरा अपनी ऐतिहासिक महत्व रखने वाली इमारतों के लिए काफी मशहूर है। इसके साथ ही यहां पर मिलने वाला खाना भी लोगों का दिल जीत लेता है। अगर आप कभी भी आगरा आए हैं तो आगरा का पारंपरिक भोजन तो आपने चखा ही होगा मगर यहां का स्ट्रीट फ़ूड भी किसी से कम नहीं है। आज हम आपको आगरा कि उन गलियों की सैर पर ले चलते हैं जहां पर आगरा का बेस्ट स्ट्रीट फूड मिलता है।

रामबाबू पराठा भंडार

बेलागंज रोड, गोपाल बाज़ार, बेलागंज, सिविल लाइंस स्थित रामबाबू पराठा भंडार के स्वादिष्ट पनीर, गोभी, आलू, मूली आदि के लज़ीज पराठे जो कि अचार और दही के साथ मिलते हैं आपको अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें : निर्धारित समय पर ही करें ग्रीन टी का सेवन नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

चाट गली
ताज रोड, सौदागर लाइन्स, सदर बाज़ार, आगरा कैंट स्थित चाट गली में आप पंडित जी की रबड़ी वाली कुल्फ़ी और केलाजी की भेलपुरी का आनंद ले सकते हैं। यहां के गोलगप्पे और दही भल्ले बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

भगत हलवाई
वेस्ट शिवाजी नगर, परशुराम नगर, शाहगंज स्थित वर्ल्ड फ़ेमस आगरा का पेठा नहीं खाया तो क्या खाया। यहां पर आपको भगत हलवाई की मिठाई की दुकान पर अलग-अलग प्रकार की स्वादिष्ट पेठे की मिठाई मिल जाएगी।

देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट
ग्राउंड फ़्लोर हेरिटेज टॉवर-1, महात्मा गांधी रोड, नेहरू नगर स्थित देवीराम की गरमा-गरम बेड़ई-जलेबी। पिछले 72 सालों से इस दुकान पर यह बेहद स्वादिष्ट नाश्ता बन रहा है।

LIVE TV