डोनाल्ड ट्रंप ने मनाई दिवाली, इवांका भी रहीं साथ

डोनाल्ड ट्रंप की बेटीवाशिंगटन। भारत के साथ अमेरिका भी दीवाली पर रौशन है। कई सालों से चली आ रही ‘प्रथा’ को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बरकरार रखते हुए निक्की हेली, सीमा वर्मा सहित प्रशासन के वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सदस्यों तथा समुदाय के नेताओं के साथ ओवल कार्यालय में दीपावली मनाई। इस मौके पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने भी थी।

हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत हैं, सीमा वर्मा सेंटर्स फॉर मेडीकेयर एंड मेडिकैड सर्विसेज की प्रशासक हैं। इनके अलावा यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के अध्यक्ष अजीत पई, राज शाह मुख्य उप प्रेस सचिव भी जश्न में शामिल हुए।

पिछले साल ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने न्यूजर्सी में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलित किया और भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया था। वहीं पिछले साल इवांका दीपावली पर वर्जीनिया और फ्लोरिडा स्थित मंदिरों में गई थीं।

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह के आयोजन की परंपरा शुरू की थी। बुश के कार्यकाल के दौरान उनकी टीम दीपावली समारोहों का आयोजन अक्सर व्हाइट हाउस परिसर में इंडिया ट्रीटी रूम में किया करती थी। बहरहाल, बुश ने कभी भी व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह में हिस्सा नहीं लिया।

उनके उत्तराधिकारी बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के पहले साल में दीपावली के अवसर पर व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में परंपरागत दीप प्रज्ज्वलित किया था। उसके बाद उन्होंने आगामी वर्षों में यह सिलसिला बरकरार रखा।

LIVE TV