नहीं काम आईं धमकियां, अब नेपाल को अपने पक्ष में कर भारत को झुकाएगा चीन!

डोकलाम में भारतीय सैनिकनई दिल्ली। चीन किसी भी कीमत पर भारत को झुकाने की कोशिश में लगा है। युद्ध की धमकी के बाद भी डोकलाम में भारतीय सैनिक डटे हुए हैं। धमकी से काम बनता न देख चीन अब कूटनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी के चलते नई दिल्ली चीनी राजनयिकों ने नेपाली अधिकारियों को इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है।

डोकलाम में भारतीय सैनिक मुस्तैद

इस विवाद पर चीन का नेपाल के साथ चर्चा करना दो वजहों से बेहद अहम है। पहली बात तो यह कि भारत एक विवादित क्षेत्र में चीन और नेपाल के साथ एक ट्राइजंक्शन शेयर करता है। दूसरा कारण यह कि बीते कुछ वक्त से अपने पड़ोसी नेपाल पर भारत कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाया है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब हर साल बढ़ेगी सैलरी

राजनयिक सूत्रों ने हवाले से अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीनी डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन ने अपने नेपाली समकक्ष से चर्चा की। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया। काठमांडू और पेइचिंग में भी दोनों देशों के अफसरों के बीच ऐसी बैठकें हुईं।

नेपाल ने इस मामले में अभी तक भारतीय अधिकारियों से कोई जानकारी नहीं मांगी है। हालांकि, नेपाल के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि भारत, चीन और भूटान के बीच लंबे वक्त तक चला विवाद उनके हित में नहीं है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देश को GST में दी बड़ी राहत, ‘आधा’ किया टैक्स!

दरअसल, नेपाल चीन और भारत के साथ दो ट्राइजंक्शन शेयर करता है। एक पश्चिमी नेपाल के लिपुलेख में और दूसरा पूर्वी हिस्से स्थित जिनसंग चुली में। बीते वक्त में नेपाल लिपुलेख को लेकर चिंतित रहा है। यह विवादित कालापानी इलाके में पड़ता है, जिसपर भारत और नेपाल, दोनों ही दावा करते रहे हैं।

LIVE TV