डॉक्टर निकाल चुके हैं इस बच्चे का आधा दिमाग, फिर भी है बिल्कुल स्वस्थ…जानें कैसे..

किसी का आधा दिमाग निकाल दिया जाए तो क्या हो सकता है इसका अंदाजा हर कोई आसानी से लगा सकता है।

हाल ही में ब्रिटेन में डॉक्टरों ने रेयर सिंड्रोम से पीडि़त पांच साल के लिंकन फ्रीमैन का आधा दिमाग निकाल दिया है।

डॉक्टर्स ने सर्जरी करने के बाद कहा था कि इस ऑपरेशन के बाद लिंकन न तो कभी बोल पाएगा औऱ ना ही कबी चल पाएगा, लेकिन डॉक्टर्स गलत साबित हुए।

जरा हटके

लिंकन पूरी तरह फिट है और हर काम कर सकने में पूरी तरह से सक्षम है।

पांच साल के लिंकन फ्रीमैन के चेहरे पर जन्म से ही लाल रंग के निशान थे। इससे लिंकन का पूरा चेहरा खराब होने लगा था। डॉक्टरों ने चैकअप करके बताया कि उसके दिमाग का एक हिस्सा खराब हो रहा है ।

मेडिकल चेकअप के बाद पता चला कि लिंकन स्ट्रूज बेवर सिंड्रोम से पीडि़त था। इस वजह से उसे दिन में 80 से भी ज्यादा बार दौरा पड़ता था।

बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने लिंकन का आधा दिमाग हटाने का फैसला किया।

लिंकन को पहले साल डॉक्टरों की देखरेख में लंदन के ग्रेट ऑर्मंड स्ट्रीट हॉस्पिटल में रखा गया।

इस पोस्टमैन की कहानी जानकर उड़ जायेंगे आपके होश, निकला 1300 बच्चों का पिता…

13वें महीने में उसका ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन आठ घंटे चला।

लिंकन की मां किम रैटक्लिफ ने कहा कि लिंकन बहुत ही बहादुर निकला, वह दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है।

उसने हमें बदल दिया है, हमें उस पर गर्व है। यह सिंड्रोम बच्चों में जन्म से ही पाया जाता है।

इसमें नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। साथ ही बर्थमार्क भी पाए जाते हैं। इससे ब्रेन हैमरेज का भी खतरा रहता है।

LIVE TV