डॉक्टरों के साथ आया पूरा देश, ममता का जलाया पुतला, किया विरोध !

रिपोर्ट – विशाल सिंह

गोंडा : पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टरों व जूनियर डॉक्टरों के साथ किये गए दुर्व्यवहार की घटना के बाद देश भर के डॉक्टरों ने कहीं हड़ताल तो कहीं बंगाल में हुए इस अपराध से आहत डॉक्टरों ने ममता बनर्जी के विरोध में मोर्चा खोल रखा है |

इसी क्रम में आज गोण्डा के एलबीएस चौराहे पर एबीवीपी के छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया | जिसमें छात्रों ने बंगाल की ममता सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारे लगाए व ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका |

 

हार्दिक पंड्या हो सकता है मैच का हीरो, लोगों ने हवन कर की विजय की कामना !

 

एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दायित्व संभाल रहे बृजेश वर्मा ने कहा कि हम लोगों ने ममता बनर्जी और उनके द्वारा जो पश्चिम बंगाल में कुशासन किया जा रहा है उसके खिलाफ हमने पुतला दहन किया है |

डॉक्टरों व अन्य शोधकर्ताओं और छात्रों पर उनके टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा जो हमला किया गया आज उसी के विरोध में ममता का पुतला दहन किया गया |

 

LIVE TV