डेढ़ सौ से ज्यादा मुकदमे में फरार बदमाश गिरफ्तार, नकदी और असलाह बरामद  

रिपोर्ट-जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद में साहिबाबाद पुलिस ने धरमवीर नाम के बदमाश पकड़ा है। इस पर डेढ़ सौ से ज्यादा मुकदमे है। देशभर में अलग-अलग स्थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक धर्मवीर इरानी गैंग से ताल्लुक रखता है। और गैंग के ग्वाला यूनिट का कमांडर है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का तरीका बहुत शातिर है।

SP सिटी

बैंक में रुपए निकालने आने वाले लोगों पर नजर रखता है। और उनकी गाड़ी का पीछा करता है। रास्ते में गाड़ी पंचर करवा कर लूट लिया करता है।अगर लूट नहीं हो पाती है तो शिकार के घर तक जाता है। और रात के समय घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो कर लूटपाट कर लेता है।

गाजियाबाद में यूनियन बैंक की महिला मैनेजर गिरफ्तार, 1 करोड़ 13 लाख 83 हजार 800 सौ रुपए गबन का आरोप

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि धर्मवीर पर डेढ़ सौ से ज्यादा मुकदमे देशभर में दर्ज है।आरोपी से लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और औजार बरामद किए गए हैं। इस गैंग के आरोपी देशभर में छुपे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बाकी के सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

LIVE TV